इंद्रजीत सरोज बोले- मुकदमों से कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटेगा:कौशांबी में कहा- इस बार भाजपा जा रही है, कोई रोकने वाला नहीं

Nov 22, 2026 - 17:05
0
इंद्रजीत सरोज बोले- मुकदमों से कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटेगा:कौशांबी में कहा- इस बार भाजपा जा रही है, कोई रोकने वाला नहीं
कौशांबी के मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार दोपहर तीन बजे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और वीरांगना झलकारी बाई लोधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंझनपुर विधायक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा, "इस बार भाजपा जा रही है, कोई रोकने वाला नहीं है।" कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरोज ने मंझनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अध्यक्ष ने उनके समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमों से सपा कार्यकर्ताओं का हौसला कमजोर नहीं होगा। पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे। सरोज ने कहा कि भाजपा की राजनीति का जवाब जनता देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच रहने और उनके मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की। मुलायम सिंह यादव और झलकारी बाई को किया याद इंद्रजीत सरोज ने मुलायम सिंह यादव की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में हर वर्ग का सम्मान किया। समाजवादी पार्टी भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है और सभी वर्गों को सम्मान देने का काम कर रही है। कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई लोधी के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव, आनंद मोहन पटेल, पवरेज अंसारी, पप्पू समदा, शहनवाज अहमद समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User