जौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या:ठोस वस्तु से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी

Sep 28, 2026 - 08:57
0
जौनपुर में दुकान के सामने सो रहे व्यक्ति की हत्या:ठोस वस्तु से किया हमला, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर में सिकरारा थाना क्षेत्र में रविवार रात दुकान के सामने सो रहे 50 वर्षीय उदय राज यादव की अज्ञात लोगों ने ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। घटना रात करीब 2 बजे काठ गोदाम चौराहे के पास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। उदय राज यादव भभौरी गांव के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे थे। रविवार रात वह काठ गोदाम चौराहे के पास एक दुकान के सामने सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर किसी ठोस वस्तु से हमला कर दिया। घटना में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बताया गया कि उदय राज चार भाई थे। उनके एक भाई की पहले हत्या हो चुकी है, जबकि एक भाई मुंबई में रहता है और एक भाई काफी समय से लापता है। उनकी मां भी कुछ समय पहले ही वापस लौटी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि उदय राज की हत्या ठोस वस्तु से हमला कर की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User