महराजगंज में कुत्ते को बचाने में बाइक सड़क पर गिरी:सवार को सिर और आंख में लगी चोट, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर

Nov 23, 2026 - 21:46
0
महराजगंज में कुत्ते को बचाने में बाइक सड़क पर गिरी:सवार को सिर और आंख में लगी चोट, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर
महराजगंज से दवा लेकर घर लौट रहे बाइक सवार को अमहवा के पास सड़क हादसे में गंभीर चोटें आ गईं। रास्ते में अचानक कुत्ता सामने आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर और बाईं आंख में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान दीनानाथ मौर्य (45 वर्ष), पुत्र रामवृक्ष मौर्य, निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना कोतवाली महराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीनानाथ मौर्य महराजगंज से दवा लेकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अमहवा के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. महेश प्रजापति ने बताया कि घायल के सिर और बाईं आंख में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी चिंतित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User