मथुरा के तीर्थ पुरोहित बोले-धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगें:कहा-विरोध में 110 तीर्थों के पुरोहित आंदोलन करेंगे, भगवान कृष्ण पर टिप्पणी की थी

Nov 24, 2026 - 22:41
0
मथुरा के तीर्थ पुरोहित बोले-धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगें:कहा-विरोध में 110 तीर्थों के पुरोहित आंदोलन करेंगे, भगवान कृष्ण पर टिप्पणी की थी
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मथुरा में श्री माथुर चतुर्वेद परिषद और अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई। संगठनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर देशभर के तीर्थ पुरोहित एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। जिस ठाकुर जी से पहचान मिली, उन्हीं पर अनुचित टिप्पणी अशोभनीय प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मंचों से प्रवचन करने वाले कथावाचकों को अपनी वाणी और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। जिस ठाकुर जी की कृपा से उन्हें पहचान और प्रसिद्धि मिली है, उन्हीं के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करना अशोभनीय है। किसी भी कथावाचक को धार्मिक भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। सोमनाथ अधिवेशन में बनेगी आंदोलन की रणनीति पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी के विरोध में कृष्ण महोत्सव के दौरान झांकी के माध्यम से भी नाराजगी जताई गई थी। उन्होंने कहा कि समर्थकों की ओर से ज्ञापन दिए जाने से उनकी मांग प्रभावित नहीं होगी। आंदोलन की ठोस रणनीति बनाने के लिए 9 और 10 तारीख को सोमनाथ में होने वाले महाधिवेशन में निर्णय लिया जाएगा। इसमें देशभर के 110 तीर्थों के पुरोहित शामिल होंगे। हजारों लोगों के साथ जनजागरण अभियान चलाने की चेतावनी संगठनों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रशासन को सूचना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही हजारों लोगों के साथ व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा। पुरोहितों का कहना है कि कथावाचकों को भावनाओं में बहकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे भगवान की गरिमा प्रभावित हो। माफी मांगने पर करेंगे स्वागत पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि विचार से है। यदि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं और कथा के दौरान पश्चाताप व्यक्त करते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने राम और कृष्ण की तुलना को भी अनुचित बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User