जमीन पर पड़े युवक पर सात लोग बरसाते रहे लाठी-डंडे:स्थानीय लोगों ने बचाई दोनों भाइयों की जान, चार गिरफ्तार

Nov 28, 2026 - 00:08
0
जमीन पर पड़े युवक पर सात लोग बरसाते रहे लाठी-डंडे:स्थानीय लोगों ने बचाई दोनों भाइयों की जान, चार गिरफ्तार
एकता थाना क्षेत्र के गांव लोधई में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद सात युवकों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर कराई जाएगी। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। बता दें कि यह घटना गांव लोधई की है। घर पर काम कर रहे दो सगे भाइयों पर सात लोगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसमें कई टांके लगे थे। पीड़ित चिंटू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह और उसका भाई घर पर काम कर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते सिंधु, राहुल, अंकित, विष्णु, सूखा, भोला और कल्याण घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। सूचना पर तत्काल थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में स्थिति को नियंत्रित किया था।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी एकता के अनुसार बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User