कानपुर में पर्यटन मंथन का शुभारंभ:सिधांशु राय बोले- स्कूलों में टूरिज्म, क्लब बनाकर पर्यटन एम्बेसडर बनाए जाएं
कानपुर में विश्व पर्यटन दिवस पर सोसाइटी फॉर टूरिज्म डेवलपमेंट और मुस्कुराए कानपुर की ओर से एलेन फॉरेस्ट जू में ‘पर्यटन मंथन’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कानपुर में पर्यटन विकास और शहर की विरासत को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने सुझाव दिए। शिक्षाविद एवं पर्यटन विशेषज्ञ डॉ. सिधांशु राय ने स्कूलों में टूरिज्म क्लब और पर्यटन एम्बेसडर बनाने की बात कही। फॉरेस्ट ऑफिसर फिरोज ने चिड़ियाघर को इको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। आनंद गुप्ता ने पर्यटन स्थलों, घाटों, मंदिरों, फूड स्ट्रीट और होटलों की जानकारी वाला क्यूआर कोड आधारित डिजिटल ब्रोशर तैयार करने की बात कही। विशेषज्ञों ने साप्ताहिक कानपुर दर्शन बस यात्रा, टूरिज्म वॉक और टूरिज्म टॉक शुरू करने, चिड़ियाघर में कानपुर की कलाकृतियों का संग्रहालय बनाने तथा कानपुर और बिठूर महोत्सव को नए स्वरूप में आयोजित करने के सुझाव दिए। तीन वर्ष का पर्यटन रोडमैप तैयार करने पर भी चर्चा हुई। डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. पंकजा पांडे ने टूरिज्म वॉक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संयोजन स्वयं नंदा और संचालन बृजेश शर्मा बिरजू ने किया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों समेत करीब 60 लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)