कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु:रात में गंगा महाआरती के बाद भजन-कीर्तन करेंगे, ब्रह्मबेला से शुरू होगा स्नान

Nov 23, 2026 - 19:50
0
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे श्रद्धालु:रात में गंगा महाआरती के बाद भजन-कीर्तन करेंगे, ब्रह्मबेला से शुरू होगा स्नान
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार शाम से जिले के अलग-अलग घाटों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बलिया के अलावा गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ समेत आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। कई लोग परिवार के साथ आए हैं और कुछ ने रात में ही घाटों पर डेरा डाल दिया है। श्रद्धालु गंगा महाआरती के बाद भजन-कीर्तन करेंगे और सुबह स्नान व दान करेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए घाटों और वहां तक जाने वाले रास्तों पर चहल-पहल बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। घाटों और प्रमुख रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस बल भी लगाया गया है। प्रशासन घाटों और प्रमुख रास्तों पर निगरानी कर रहा है। वहीं, अलग-अलग संगठनों, समाजसेवियों और नेताओं ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए राहत शिविर लगाए हैं। प्रशासन का कहना है कि दूर-दराज से आने वाले लोगों को स्नान, आवागमन और अन्य जरूरी सुविधाओं में परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User