काशी कल जगमगाएगी, CM योगी पहला दीप जलाएंगे:15 लाख टूरिस्ट और 40 देशों से मेहमान आएंगे, रूट डायवर्जन रहेगा, विशेष ड्रोन शो होगा
काशी में कल 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस बार गंगा के घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे। आयोजन देखने के लिए 40 देशों से मेहमान पहुंचेंगे। करीब 15 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। संत रविदास घाट से आदिकेशव घाट तक और वरुणा तट से मठ-मंदिरों तक दीपों की रोशनी दिखाई देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर पहला दीप जलाकर देव दीपावली की शुरुआत करेंगे। इसके बाद क्रूज से गंगा आरती, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर बार की तरह इस आयोजन को लाइव देखेंगे। जिला प्रशासन की ओर से लाइव स्ट्रीमिंग कराई जाएगी। पहले पढ़िए परंपरा कैसे पड़ी क्रिकेट खेलने वाले लड़कों ने डाली परंपरा काशी में देव दीपावली के मौजूदा स्वरूप का इतिहास महज 41 साल पुराना है। पहली बार 1985 में घाट पर क्रिकेट खेलने वाले लड़कों ने श्रद्धालुओं से दीये और तेल के पैसे मांगकर पंचगंगा घाट पर 5 दीये जलाए थे। इसके बाद 1986 में बनारस के 5 घाटों पंचगंगा, बालाजी, सिंधिया घाट, मान मंदिर और अहिल्या बाई घाट पर देव दीपावली मनाई गई। 1987 में कुछ अन्य लोग भी जुड़े और दशाश्वमेध घाट को मिलाकर 15 घाटों तक देव दीपावली मनाई जाने लगी। आयोजन के चौथे साल अस्सी घाट पर भी देव दीपावली मनाई जाने लगी। पांचवें साल 27 घाट और अब 85 से ज्यादा गंगा घाटों पर देव दीपावली महा उत्सव के रूप में मनाई जाती है। घाटों पर कैसी रहेगी व्यवस्था, खास क्या रहेगा, वो पढ़िए दशाश्वमेध पर सबसे ज्यादा भव्यता होगी इस बार पंचगंगा घाट पर दीप जलाने के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती होगी। गंगा के 84 घाटों पर अलग-अलग समुदायों की ओर से दीप जलाए जाएंगे। पांडेय घाट पर काशी विश्वनाथ धाम की थीम पर दीयों की झांकी सजाई जाएगी। 11 लाख दीयों में करीब 50 हजार दीये गोबर से बने होंगे। दक्षिण भारतीय समुदाय 20 हजार दीपों का दान करेगा। घाट पर भव्य रंगोली बनाई जाएगी। बंगाली समाज की महिलाएं विशेष पूजा-अर्चना में शामिल होंगी। केदारघाट पर इसकी खास झलक दिखेगी। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति की ओर से विशेष गंगा आरती की तैयारी है। काशी विश्वनाथ की थीम पर दीयों की झांकी देव दीपावली का मुख्य सेंटर गंगा घाट होता है। पंचगंगा घाट पर दीप जलाने के साथ आयोजन की शुरुआत होगी। सबसे ज्यादा भव्यता दशाश्वमेध घाट पर दिखाई देगी। यहां भव्य गंगा आरती की तैयारी चल रही है। गंगा के 84 घाट पर अलग-अलग समुदाय के लोग दीये जलाएंगे। पांडे घाट पर काशी विश्वनाथ धाम की थीम पर दीयों की झांकी सजाई जाएगी। गंगा घाट पर 11 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें करीब 50 हजार दीये गाय के गोबर के बने हैं। दक्षिण भारतीय समुदाय बनाएगा भव्य रंगोली देव दीपावली पर दक्षिण भारतीय समुदाय 20 हजार दीप का दान करेगा। भव्य रंगोली तैयार होगी। विशेष पूजा-अर्चना में बंगाली समाज की महिलाएं घाट पर दिखेंगी। केदारघाट पर इसकी खूबसूरती दिखेगी। अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती की तैयारी है। इसकी जिम्मेदारी जय मां गंगा सेवा समिति को मिली है। अब जानिए क्रूज और रूम का चार्ज क्या है 3 लाख में बुक हुआ क्रूज गंगा में नौका विहार के लिए भी पर्यटकों को मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। 40 लोगों की क्षमता वाले बजड़े की बुकिंग 2 से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच गई है। छोटी नावों का किराया 20 से 30 हजार और मोटरबोट का 50 हजार से एक लाख रुपये तक है। गंगोत्री क्रूज का एक कमरा 3 लाख में बुक हुआ है। एक रात के लिए रूम रेंट 80 हजार तक काशी में घाटों के आसपास होटल के कमरे एक रात के लिए 40 से 80 हजार रुपए तक में मिल रहे हैं। सामान्य दिनों में इन्हीं कमरों का किराया करीब 20 से 25 हजार रुपए रहता है। होम स्टे का किराया भी बढ़ गया है। सामान्य दिनों में करीब 800 रुपए में मिलने वाला कमरा अब 4 से 8 हजार रुपए तक में मिल रहा है। घाटों पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। गंगा आरती स्थलों को फूलों से सजाया जा रहा है। घाटों पर लाइटिंग भी पूरी हो रही है। देव दीपावली के मुहूर्त के बारे में जानिए- अब ट्रैफिक प्लान को समझिए बसें शहर के अंदर नहीं आ सकेंगी काशी एवं कैंट बस स्टेशन से संचालित बसें, प्राइवेट बसें शहर में नहीं आ सकेंगी। इनके लिए जगह निर्धारित की गई है। जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर की बसें क्रमश: रिंग रोड हरहुआ, बावन बीघा, संदहा अंडर पास के निकट रुकेंगी और यहीं से चलेंगी। चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर की बसें मोहनसराय में ठिकाना ढाबा के पास से चलेंगी। भदोही की बसें परमपुर अंडर पास तक आएंगी, यहीं से वापस होंगी। बसों से आने वाले यात्री सिटी बस या फिर सवारी वाहनों से शहर में आ सकेंगे। पांच होल्डिंग एरिया और 57 पार्किंग स्थल बनाए गए वाहनों के लिए 57 पार्किंग स्थल बनाए हैं। इसमें बेनियाबाग पार्किंग, गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग, टाउनहॉल, संस्कृत विवि, क्वीन्स कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, मजदा पार्किंग, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज, बीएचयू, एंग्लो-बंगाली इंटर कॉलेज, द्वारिकाधीश मंदिर, सीएचएस स्कूल मैदान, बाबा कीनाराम आश्रम के सामने, हरसेवानंद स्कूल, लौटूबीर पार्किंग, गढ़वा घाट, विद्यापीठ मैदान, एनईआर रेलवे मैदान, कैंट स्टेशन, छोटा व बड़ा कटिंग मेमोरियल स्कूल, यूपी कॉलेज, एलटी कॉलेज, पहड़िया मंडी, दुर्गा मंदिर-रामनगर, पीएसी ग्राउंड, रामबाग ग्राउंड, पंचवटी मैदान, लंका मैदान शामिल हैं। वहीं रामनगर में दुर्गा मंदिर, लंका मैदान, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, बीएचयू कैंपस और यूपी कॉलेज परिसर को होल्डिंग एरिया बनाया गया है। 25 IPS और 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि देव दीपावली पर सुरक्षा के लिए 25 आईपीएस और 50 पीपीएस समेत राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती होगी। 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। गंगा में 50 रेस्क्यू बोट, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय रहेंगी। एटीएस, क्यूआरटी और एंटी ड्रोन सिस्टम भी अलर्ट रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तर की होगी। घाट क्षेत्र को 10 जोन, 21 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में बांटकर सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)