कौशांबी में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार:कमरे से मिला था 28 पेज का सुसाइड नोट, ससुर-सास समेत 4 पर FIR

Sep 26, 2026 - 17:54
0
कौशांबी में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति गिरफ्तार:कमरे से मिला था 28 पेज का सुसाइड नोट, ससुर-सास समेत 4 पर FIR
कौशांबी में 13 जुलाई 2026 को नवविवाहिता शेफाली की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति गोपाल केशरी को शनिवार को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शेफाली ने मौत से पहले 28 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा था। मामले में मृतका के भाई विकास केसरवानी की तहरीर पर पति गोपाल केशरी, ससुर कमल केशरी, सास आशा देवी और देवर अरुण केशरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नया बाजार भरवारी कस्बे का है। भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा विकास केसरवानी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बहन शेफाली की शादी करीब दो महीने पहले प्रयागराज के फाफामऊ निवासी गोपाल केशरी से हुई थी। शादी में परिवार ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। विकास का आरोप है कि शादी के बाद गोपाल शराब पीकर शेफाली को प्रताड़ित करता था। ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपए नकद और कार की मांग करते हुए उसे ताने देते थे। परिवार के मुताबिक, लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर शेफाली ने यह कदम उठाया। ससुर को दो महीने पहले किया था गिरफ्तार मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर कमल केशरी को करीब दो महीने पहले गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने पति गोपाल केशरी को भी प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User