खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिरी 3 साल की बच्ची:बहराइच में खेलते-खेलते गिरी, गंभीर रूप से झुलसी; मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती
बहराइच के पाठकपुरवा गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। तीन साल की बच्ची खेलते समय खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिर गई। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गई। बच्ची को पहले परिजनों ने मौके पर प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। यहां बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है। बताया गया कि बच्ची की मां कुछ देर के लिए पानी भरने गई थी। इस दौरान तीन साल की रागिनी घर में ही थी। वह खेलते-खेलते उस जगह पहुंच गई, जहां सब्जी से भरी खौलती कढ़ाई रखी हुई थी। खेलते समय बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खौलती सब्जी की कढ़ाई में गिर गई। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल बच्ची को कढ़ाई से बाहर निकाला। हालत बिगड़ी तो मेडिकल कॉलेज ले गए हादसे के बाद परिजनों ने बच्ची को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। शरीर पर गंभीर झुलसने के निशान होने और हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया। मेडिकल कॉलेज में रागिनी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अब स्थिर है। हादसे के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन बच्ची के जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)