कल आएंगे मुख्यमंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल:3 दिवसीय दौरे पर होगा आगमन; प्रशासन तैयारियों में जुटा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 28 सितंबर को 3 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे। वह सोमवार से लेकर बुधवार तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें से अधिकतर कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में होंगे।
सीएम सोमवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय के नहर रोड रुस्तमपुर स्थित आवास जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगे। यहां से मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे और कथा श्रवण करेंगे। मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह सीएम गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ब्रह्मलीन महंतद्वय के साप्ताहिक पुण्यतिथि समारोह के अंतर्गत ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करेंगे। बुधवार, 30 सितंबर को सीएम अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सप्ताह समारोह के अंतर्गत सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही प्रथम पाली में साप्ताहिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें प्रतिदिनि अलग-अलग समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञ वक्ता अपनी बात रख रहे हैं।
इस बीच कुछ लोकार्पण, शिलान्यास के कार्यक्रम भी लगाए जा सकते हैं। गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)