सुल्तानपुर में अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान:धान की फसल को सबसे ज्यादा असर, दलहन और तिलहन की फसलों पर भी असर

Sep 27, 2026 - 19:43
0
सुल्तानपुर में अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान:धान की फसल को सबसे ज्यादा असर, दलहन और तिलहन की फसलों पर भी असर
सुल्तानपुर में हाल ही में तीन दिनों हुई अतिवृष्टि (अत्यधिक बारिश) के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। रविवार शाम 5 बजे उप कृषि निदेशक सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बारिश के कारण कई प्रमुख फसलों के आच्छादित क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। फसलों के गिरने से संभावित क्षति का प्रारंभिक आकलन किया गया है। जिले में धान का कुल आच्छादित क्षेत्र 1,00,800 हेक्टेयर है। इसमें से 28,045 हेक्टेयर क्षेत्रफल की फसल गिरने से प्रभावित हुई है। इस प्रकार धान की फसल में करीब 25.6 प्रतिशत क्षति का अनुमान लगाया गया है। मक्का का कुल आच्छादित क्षेत्र 1,619 हेक्टेयर है, जिसमें से 199.92 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें करीब 12.29 प्रतिशत क्षति का अनुमान है। उड़द की 3,559 हेक्टेयर फसल में से 711.8 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जो करीब 19.97 प्रतिशत है। मूंग की 95 हेक्टेयर फसल में से 19 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें करीब 20 प्रतिशत क्षति का अनुमान है। अरहर की 3,718 हेक्टेयर फसल में से 743.6 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जो करीब 20 प्रतिशत है। श्रीअन्न की फसल के 15 हेक्टेयर क्षेत्र में से 17.25 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित बताया गया है। इसमें 14.78 प्रतिशत क्षति का उल्लेख किया गया है। वहीं, तिल की 441 हेक्टेयर फसल में से 66.15 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जो करीब 14.96 प्रतिशत है। इसके अलावा बाजरा की 130 हेक्टेयर फसल में से 15.6 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें 11.35 प्रतिशत क्षति का अनुमान है। ज्वार की 1,075 हेक्टेयर फसल में से 1.29 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित बताया गया है, जो करीब 0.12 प्रतिशत है। अतिवृष्टि के कारण धान के साथ-साथ दलहन (उड़द, अरहर और मूंग) और तिलहन की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग की ओर से नुकसान का यह प्रारंभिक आकलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों के लिए राहत संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User