आगरा जोन के नए एडीजी बने प्रशांत कुमार:6 महीने में हुआ ट्रांसफर, एसके भगत का लखनऊ मुख्यालय भेजे गए

Nov 27, 2026 - 23:33
0
आगरा जोन के नए एडीजी बने प्रशांत कुमार:6 महीने में हुआ ट्रांसफर, एसके भगत का लखनऊ मुख्यालय भेजे गए
पुलिस महकमे में हुए फेरबदल के तहत आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसके भगत का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को नया एडीजी आगरा जोन नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन (उत्तर प्रदेश), लखनऊ के पद पर कार्यरत थे। एसके भगत 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 21 मई 2026 को एडीजी आगरा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। करीब छह महीने के कार्यकाल में उन्होंने आगरा जोन की कानून-व्यवस्था, प्रमुख आयोजनों की सुरक्षा और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की कमान संभाली। अब उनके स्थान पर आने वाले प्रशांत कुमार आगरा जोन की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके सामने जोन के जिलों में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User