2027 विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी वेबकास्टिंग:अब तक 50 प्रतिशत में ही थी व्यवस्था; लखनऊ, दिल्ली में बैठे होगी निगरानी

Nov 26, 2026 - 23:59
0
2027 विधानसभा चुनाव में सभी बूथों की होगी वेबकास्टिंग:अब तक 50 प्रतिशत में ही थी व्यवस्था; लखनऊ, दिल्ली में बैठे होगी निगरानी
चुनाव को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2027 में सभी बूथों की वेबकास्टिंग होगी। पिछले चुनावों तक किसी भी जिले में 50 प्रतिशत बूथों की ही वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। वेबकास्टिंग होने से भारत निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली स्थित कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कार्यालय से हर बूथ की निगरानी हो सकेगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह बातें कहीं। भारत निर्वाचन आयोग की टीम गोरखपुर में 17 जिलों में चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आयी है। होटल कोर्टयार्ड बाय मैरिएट में पहले दिन 11 जिलों की समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसको लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। चुनाव को पूरी तरह से पारदर्शी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। वहां पीने के पानी, शौचालय, बैठने के स्थान की व्यवस्था की जाएगी। इन तैयारियों को जल्द पूरा कर लेने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी एक-एक कर प्रजेंटेशन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। एसआईआर के बाद सूची दुरुस्त हो चुकी है। अब जो छूटे हुए लोग हैं, उनके नाम भी मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा भी की गई। सभी जिलों से यह पूछा गया कि उनके यहां कितने फार्म 6 आए हैं। इसी फार्म से नए मतदाता जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 28 व 29 नवंबर को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User