रॉन्ग साइड से आए डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:रामपुर में पत्नी की मौत, पति घायल; ड्राइवर डंपर लेकर फरार

Nov 26, 2026 - 23:08
0
रॉन्ग साइड से आए डंपर ने बाइक को मारी टक्कर:रामपुर में पत्नी की मौत, पति घायल; ड्राइवर डंपर लेकर फरार
रामपुर के मुरादाबाद में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे दंपती को रॉन्ग साइड से आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में मुरादाबाद प्रधान डाकघर के कर्मचारी राजीव सक्सेना की 55 वर्षीय पत्नी राधा सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजरने के कारण दोनों पैर और कमर का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया। हादसे में राजीव सक्सेना भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे-24 पर हरियाणा-पंजाब ढाबे के सामने हुई। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राजीव सक्सेना मुरादाबाद के प्रधान डाकघर में कर्मचारी हैं। गुरुवार रात वह पत्नी राधा के साथ एक दोस्त के शादी समारोह में शामिल होकर रामपुर लौट रहे थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राधा डंपर के नीचे आ गईं। प्रत्यक्षदर्शी शुभम सक्सेना के मुताबिक, डंपर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। डंपर की एक लाइट जल रही थी मृतका के पड़ोसी शुभम सक्सेना ने बताया कि डंपर की सिर्फ एक लाइट जल रही थी। इस वजह से दंपती को लगा कि सामने से कोई एकल वाहन आ रहा है। जब तक उन्हें डंपर के होने का अंदाजा हुआ, तब तक टक्कर हो चुकी थी। बेटा बेंगलुरु में करता है नौकरी राधा सक्सेना का बेटा ऋषभ बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मां की मौत की सूचना मिलने पर वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचकर रामपुर आएगा। उनकी बेटी की शादी बरेली में हुई है। वह पति के साथ रामपुर के लिए रवाना हो गई है। पत्नी की मौत से राजीव सक्सेना बेसुध हैं। थाना मूंढापांडे प्रभारी रविंद्र ने बताया कि डंपर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस घायल दंपती को जिला अस्पताल रामपुर लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने राधा को मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User