लखनऊ में चार दिनों की बारिश:जन जीवन प्रभावित, कॉलोनियों में घरों में घुसा पानी, सीजन की सबसे तेज बरसात
लखनऊ में चार दिनों की बारिश में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसमें सीजन की सबसे तेज बरसात दर्ज की गई है। शहर के कई इलाकों 50 से अधिक पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने, सड़क पर गढ्ढे होने व घरों में पानी घुसने की समस्या सामने आई है। बरसात के बीच फसल बर्बाद हो रही। साथ ही कई घर व दीवार गिरने की भी समस्या सामने आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तेज हवा का दौर भी बना रहेगा। सामान्य से 8 डिग्री कम रहा पारा शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 8 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 98 फीसदी रही। दिन में शाम साढ़े पांच बजे तक 26.4 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि इसके पहले 24 घंटे में 125.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। थमेगा भारी बारिश का दौर लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के दौर से अब जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब प्रदेश के मध्य भाग से गुजरते हुए कमजोर पड़ गया है। 27 सितंबर की सुबह तक इसके और हल्का होकर तराई वाले इलाकों तक सिमट जाने की संभावना है। 28 सितंबर से प्रदेश में केवल छिटपुट बारिश ही होगी और अक्टूबर के शुरुआत में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। राजधानी में इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)