लखनऊ में मंत्री एके शर्मा का निरीक्षण:जलभराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे , बोले अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें

Sep 27, 2026 - 20:30
0
लखनऊ में मंत्री एके शर्मा का निरीक्षण:जलभराव का जायजा लेने सड़क पर उतरे , बोले अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें
राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश के बीच नगर विकास मंत्री एके शर्मा रविवार को जलभराव और जलनिकासी की स्थिति देखने खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने जनेश्वर मिश्र पार्क, अंबेडकर मेमोरियल पार्क अंडरपास, इंदिरा नगर सी-ब्लॉक, रहीम नगर और महानगर में हालात देखे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नगर आयुक्त गौरव कुमार और अधिकारियों को सभी अंडरपास और निचले इलाकों में जलनिकासी के स्थायी इंतजाम करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जनेश्वर मिश्र पार्क और अंबेडकर मेमोरियल पार्क के पास बने अंडरपास का जायजा लिया। मौके पर शहर के सभी अंडरपास की समीक्षा कर स्थायी समाधान बनाने को कहा। इंदिरा नगर के सी-ब्लॉक पहुंचे मंत्री ने जब स्थानीय लोगों से बातचीत की, तो नागरिकों ने बताया कि नया नाला बनने से इस बार पानी नहीं भरा। रहीम नगर और महानगर में नालों का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी भरते ही तुरंत पंपिंग और सफाई शुरू की जाए। अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहले फैजुल्लागंज, विधानसभा और सिविल अस्पताल के पास भारी जलभराव होता था, लेकिन इस बार व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों को आपसी तालमेल बनाकर काम करने को कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User