पीलीभीत में बंद मकान से महिला का शव मिला:दुर्गंध आने पर बेटी ने पड़ोसियों को बताया, पुलिस ने जांच शुरू की
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव में एक बंद मकान से 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बानो का शव मिला। घर से तेज बदबू आने और बेटी के फोन के बाद पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला मृत मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
बानो पत्नी स्वर्गीय जमालुद्दीन घर में अकेली रहती थीं। उनके पति का 10 साल पहले और बेटे ताजुद्दीन की 5 साल पहले सितारगंज में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। रविवार शाम 5 बजे बानो की बेटी ने फोन किया। फोन न उठने पर उसने पड़ोसियों को मां का हाल जानने को कहा। पड़ोसियों ने दरवाजा बंद पाया, कोई जवाब नहीं मिला। तेज बदबू आने पर वे अंदर गए, जहां बानो का शव पड़ा था। ग्रामीणों ने अमरिया थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)