महोबा में युवक की मौत से महिलाओं में आक्रोश:शराब की दुकान में की तोड़फोड़, बोतलें सड़क पर फेंकी; सेल्समैन भागा

Sep 27, 2026 - 20:30
0
महोबा में युवक की मौत से महिलाओं में आक्रोश:शराब की दुकान में की तोड़फोड़, बोतलें सड़क पर फेंकी; सेल्समैन भागा
महोबा के सूपा गांव में शराब पीकर बाइक चलाने के दौरान एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद महिलाओं ने रविवार को गांव की देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। महिलाओं ने दुकान का सामान और शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं। विरोध के दौरान दुकान का सेल्समैन मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक की मौत के बाद महिलाओं का विरोध ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी मिट्ठू ने इसी देशी शराब की दुकान से शराब खरीदी थी। शराब पीने के बाद वह बाइक से जा रहा था। रेलवे स्टेशन के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव की महिलाओं में नाराजगी फैल गई। महिलाओं का कहना था कि गांव में शराब के कारण युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी नाराजगी में उन्होंने शराब की दुकान के खिलाफ विरोध किया और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। शराब की बोतलें सड़क पर फेंकीं महिलाओं ने दुकान से सामान और शराब की बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक दीं। घटना के बाद सड़क पर शराब की बोतलें बिखर गईं। इस दौरान कुछ युवक सड़क पर पड़ी बोतलों को बटोरते हुए भी दिखाई दिए। तोड़फोड़ के दौरान दुकान का सेल्समैन मौके से चला गया। बताया जा रहा है कि शराब की दुकान रोहित रिछारिया की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुकान में तोड़फोड़ करने वालों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User