DDU एथलेटिक मीट का दूसरा दिन:20 किमी रेस वॉक, जैवलिन थ्रो और हर्डल्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जबरदस्त जोश देखने को मिला। यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े कॉलेजों के एथलीटों ने अपनी रफ्तार और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को 10,000 मीटर दौड़, 20 किलोमीटर रेस वॉक, 110 और 100 मीटर हर्डल्स (बाधा दौड़), ट्रिपल जंप, जैवलिन थ्रो (भाला फेंक), 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़, हाई जंप और डिस्कस थ्रो जैसे कड़े मुकाबले हुए। विक्ट्री सेरेमनी में सम्मानित हुए विजेता खिलाड़ी
मुकाबलों के बाद आयोजित विक्ट्री सेरेमनी में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. सुनीता वर्मा, प्रो. संदीप दीक्षित, प्रो. उमेशनाथ त्रिपाठी, प्रो. जी. एच. बेहरा, प्रो. रविकांत उपाध्याय, प्रो. रामवंत गुप्ता, प्रो. अनिल यादव, प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. सूरज मिश्र, प्रो. महेश यादव और डॉ. राजेश कुमार समेत कई वरिष्ठ शिक्षकों ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। आज अर्जुन अवार्डी संजीव सिंह होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय इस खेल महाकुंभ का आज यानी 25 नवंबर को भव्य समापन होगा। समापन समारोह में अर्जुन और द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे, जो खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे। टीचर्स की रेस और रस्साकशी बनेगी आकर्षण का केंद्र
समापन के दिन रेगुलर एथलेटिक इवेंट्स के अलावा शिक्षकों के लिए भी कुछ बेहद रोचक मुकाबले रखे गए हैं। इसमें पुरुष शिक्षकों के बीच रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), महिला शिक्षकों के लिए म्यूजिकल चेयर और दोनों वर्गों के शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ खास आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस मौके पर क्रीड़ा परिषद के आयोजन सचिव प्रो. राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, एथलेटिक एसोसिएशन के सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। दूसरे दिन के मुकाबले और परिणाम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)