ललितपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:जिले के विभागों में बिना पैसे काम नहीं होने का आरोप, प्रदर्शन में फिल्म कलाकार अशोक देवलिया भी शामिल

Sep 27, 2026 - 15:01
0
ललितपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:जिले के विभागों में बिना पैसे काम नहीं होने का आरोप, प्रदर्शन में फिल्म कलाकार अशोक देवलिया भी शामिल
ललितपुर में रविवार दोपहर बुंदेलखंड विकास सेना के 70 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और खराब व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कंपनी बाग से स्टेशन रोड तक मार्च निकाला गया। मुंबई से आए फिल्म कलाकार अशोक देवलिया भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। टीटू कपूर ने आरोप लगाया कि ललितपुर के सभी सरकारी दफ्तरों में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता। उन्होंने बताया कि गरीब किसानों का शोषण हो रहा है और दलालों का दखल है। खसरा-खतौनी की नकल, आय-जाति प्रमाण पत्र और हदबंदी जैसे कामों के लिए भी पैसे मांगे जाते हैं। संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए और दफ्तरों को दलालों से मुक्त किया जाए। ऐसा न होने पर बुंदेलखंड विकास सेना ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान बुंदेलखंड विकाश सेना के वरिष्ठ सदस्य कदीर खान, फूलचंद, लाल चन्द,पंडित मुन्ना लाल,राजकुमार कुशवाहा , कमल विश्वकर्मा, काशीराम विश्वकर्मा, खेमचंद कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, शाहिद संजय चौहान, प्रिंस डागौर, सुरेश झा, शिशुपाल सिंह, रामसहाय राठौर, विनोद कुमार साहू, अमर सिंह, राकेश तिवारी,रज्जन यादव, हनुमत, राघवेंद्र सिंह लोधी, राजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, राघवेंद्र कटारिया, अमित, रामप्रकाश झा गौरव विश्कर्मा, रामस्वरूप राजपूत, पुष्पेंद बुंदेला,अमर सिंहपाल,सुमित राजपूत, नरेंद्र यादव, कामता शर्मा, जगदीश झा, परमानंद विश्कर्मा, अशोक, देवालिया, प्रेम बम्बई, हरगोविन्द, पुष्पेंद शर्मा, अशोक जैन शिवाजी, नंदराम कुशवाहा, मोहम्मद फईम, प्रमोद धानुक, मुकेश कुमार, तुलसीदास गौतम उत्तमधाना, राहुल चौधरी,सुखबीर तोमर शिशुपाल सिंह सिकरवार , गफूर पेंटर रामकुमार पटेल , एस के राजपूत , मानसिंह राजपूत ,संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User