मेरठ में लोहिया नगर योजना अनिश्चितकालीन आंदोलन:भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने किया सद्बुद्धि हवन, मुआवजा सहित भूखंड देने की मांग
मेरठ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने लोहिया नगर योजना में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया और पीड़ित वंचित किसानों का हौसला बढ़ाया। वहां उपस्थित किसानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि हेतु गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए हवन भी किया गया। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि 2015 में हुए समझौते के मुताबिक मुआवजा एवं भूखंड न देना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। समझौते को तोड़ना प्रभावित किसानों के साथ-साथ सभी क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति विश्वास को ठेस पहुंचाता है। अतः प्रभावित किसानों को 2015 में जमीन की कीमत और वर्तमान में जमीन की कीमत में बढ़ोतरी के आधार पर हर्जाने के साथ मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही लेट लतीफी के लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी आनंद विकल, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, राष्ट्रीय उदित संगठन मंत्री अनिल प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक साकिब, राष्ट्रीय सचिव अल्प शादाब अली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रवेश अंसारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अल्प इरफान मलिक, प्रदेश प्रवक्ता मोहसिन खान, जिला अध्यक्ष दीपक राणा आदि ने अपने विचार रखे। संचालन गौरव गुर्जर काजीपुर ने किया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष रिंकल यादव, रितेश गुर्जर, सुभाष प्रधान, राजेंद्र प्रधान, प्रधान बबलू गुर्जर, सादान पहलवान तथा योजना से प्रभावित सैकड़ों किसान युवा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)