मेरठ में समरसता यात्रा की जनसभा में आएंगे केशव मौर्य:संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर हो रहा आयोजन
मेरठ में आज शुक्रवार 27 नवंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम यहां दिल्ली रोड रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा आज मेरठ पहुंच रही है। उसी यात्रा के स्वागत में इस जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में 40 से अधिक संत शामिल होंगे। बागपत से होते हुए मेरठ में प्रवेश करेगी यात्रा के स्वागत को लेकर भाजपा की महानगर इकाई ने दिनरात तैयारियां की हैं। यात्रा बागपत से होते हुए मेरठ में प्रवेश करेगी। आयोजकों के अनुसार, इस विशाल जनसभा में भारी भीड़ के शामिल होने का अनुमान है। यात्रा में शामिल लोग रात में मेरठ में ही प्रवास करेंगे। इसके लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। यात्रा मेरठ से हापुड़ के लिए रवाना होगी। 11.40 जनसभा में पहुंचेंगे डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 11.10 पर मेरठ पहुंचेंगे। वे राजकीय वायुयान से परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा डिप्टी सीएम रामलीला मैदान जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। यहां 12.20 तक डिप्टी सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कार से सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2.15 पर डिप्टी सीएम राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पर शास्त्रीनगर में शोक जताने पहुंचेंगे। ढाई बजे वे कार से हवाई पट्टी परतापुर जाएंगे फिर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
मंच पर बैठेंगे विभिन्न समुदायों के संत डिप्टी सीएम के साथ इस जनसभा में साधुसंत भी मंच पर आसीन रहेंगे। जनसभा में विभिन्न समुदायों के 40 से अधिक संत मंचासीन होंगे। यात्रा और जनसभा के संयोजन की जिम्मेदारी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को सौंपी गई थी।
जनसभा में भीड़ जमा करने में जुटे भाजपाई महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। भाजपा इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगी। इस जयंती समारोह और जनसभा के जरिए सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। सामाजिक समरसता यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। 10 फीट ऊंचा मंच बनाया गया इस समारोह के लिए मंच की ऊंचाई लगभग 10 फीट है। 125 से 150 लोगो को मंच पर जगह मिलेगी जिसमें ज्यादा संख्या अलग अलग जगह से आए संतों की रहेगी । लगभग 3000 सोफे और कुर्सियों को व्यवस्था है। 20,000 लोगो की महानगर अध्यक्ष के अनुसार सभा में आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)