4 साल में बदली आगरा पुलिस की तस्वीर:खाकी के शौर्य से गूंजा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, आगरा पुलिस कमिश्नरेट स्थापना दिवस पर जांबाज सिपाही हुए सम्मानित

Nov 27, 2026 - 00:16
0
4 साल में बदली आगरा पुलिस की तस्वीर:खाकी के शौर्य से गूंजा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड, आगरा पुलिस कमिश्नरेट स्थापना दिवस पर जांबाज सिपाही हुए सम्मानित
आगरा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जन-सुलभ बनाने के उद्देश्य से 26 नवंबर 2022 को आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई थी। इसके चार साल पूरे होने पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में कमिश्नरेट स्थापना दिवस-2026 का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में खाकी का शौर्य और अनुशासन देखने को मिला। उपलब्धियों का वीडियो दिखाया गया कार्यक्रम के दौरान आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली, नवाचारों और उपलब्धियों से संबंधित लघु वीडियो का प्रदर्शन किया गया। इसमें कमिश्नरेट प्रणाली के तहत किए गए विभिन्न जन-कल्याणकारी व सुरक्षात्मक प्रयासों को दर्शाया गया। इसके बाद विद्यालयों के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र व सम्मान प्रदान किया गया। 14 स्टॉलों पर दी गई जानकारी कार्यक्रम में आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई। नागरिकों को आवश्यक जानकारी दी गई। इसमें साइबर सेल, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, थाना पर्यटन, पुलिस दूरसंचार, यूपी-112, फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन यूनिट, मिशन शक्ति, भवन एवं आधारभूत संरचना प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र, बम डिस्पोजल स्क्वाड, शस्त्रागार, डॉग स्क्वाड, घुड़सवार पुलिस और सोशल मीडिया सेल के स्टॉल शामिल रहे। मंच संचालन एसीपी सदर बाजार अमीषा और एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने किया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पूर्वी, यातायात, मुख्यालय, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं कमिश्नरेट के समस्त राजपत्रित अधिकारी, पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि कमिश्नरेट व्यवस्था के बाद कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, त्वरित निर्णय लेने और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई हैं। महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता, यातायात व्यवस्था में सुधार, जन-शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है। समारोह के माध्यम से आगरा पुलिस ने भविष्य में भी जन-सेवा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक बाबूलाल चौधरी, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्षा मंजू भदौरिया, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एसके भगत, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, जिलाधिकारी मनीष बंसल, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User