पीलीभीत कांग्रेस कार्यालय की संपत्ति-विवाद में 30 नवंबर को सुनवाई:HC के आदेश के बाद SDM कोर्ट ने अर्जी स्वीकार की, सम्मन जारी
पीलीभीत में स्वतंत्रता सेनानियों के पुराने कांग्रेस कार्यालय की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में 30 नवंबर को फिर सुनवाई होगी। एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह ने राज्य सरकार की अर्जी पर वाद दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने एसडीएम का आदेश किया था रद्द इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 115 के तहत एसडीएम कोर्ट की ओर से पहले दिए गए आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) देश दीपक मिश्रा ने एसडीएम कोर्ट में वाद दोबारा शुरू करने की अर्जी दी। अदालत ने अर्जी स्वीकार कर ली। एसडीएम कोर्ट ने स्वतंत्रता सेनानी संगठन समेत मामले से जुड़े सभी पक्षकारों को गुरुवार को सम्मन जारी किए हैं। सभी को 30 नवंबर को सुनवाई के लिए अदालत में पेश होना है। 1930 में कांग्रेस कमेटी के नाम हुआ था बैनामा स्वतंत्रता सेनानी संगठन का दावा है कि वर्ष 1930 में सेनानियों ने आपसी सहयोग से धन जुटाया था। 24 फरवरी 1930 को तत्कालीन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबू सुंदर लाल के माध्यम से जमीन का बैनामा कांग्रेस कमेटी के नाम कराया गया था। संगठन चाहता है कि संपत्ति सरकार के अधीन रहे, ताकि उस पर किसी बाहरी व्यक्ति का अधिकार न हो। राजीव गुप्ता ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती इस मामले में एसडीएम सदर ने पहले अर्जी खारिज कर दी थी। इसके खिलाफ राजीव गुप्ता ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 18 नवंबर को हाईकोर्ट ने एसडीएम का आदेश रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसडीएम श्रद्धा सिंह को 10 दिसंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश भी दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)