मगहर कताई मिल में टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज:DM अनुज मलिक ने किया निरीक्षण, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

Sep 26, 2026 - 18:10
0
मगहर कताई मिल में टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज:DM अनुज मलिक ने किया निरीक्षण, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश
संतकबीरनगर के मगहर में बंद कताई मिल परिसर को टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना पर काम तेज हो गया है। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शनिवार शाम करीब 3:30 बजे कताई मिल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के लिए उपलब्ध जमीन और विस्तार की संभावनाओं की जानकारी ली। 38 एकड़ जमीन उपलब्ध, 18 एकड़ और चाहिए अधिकारियों ने डीएम को बताया कि टेक्सटाइल पार्क के लिए फिलहाल 38 एकड़ जमीन उपलब्ध है। पार्क के विकास के लिए करीब 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की जरूरत है। डीएम ने एसडीएम खलीलाबाद समेत संबंधित अधिकारियों को आसपास की जमीनों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। किसानों से बात कर ली राय निरीक्षण के दौरान डीएम ने अतिरिक्त जमीन को लेकर आसपास के किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों की राय और सुझाव जाने। डीएम ने अधिकारियों को किसानों के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई करने को कहा। कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क विकसित होने से क्षेत्र में कपड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, एसडीएम हृदयराम तिवारी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User