महिला अधिवक्ता से चेंबर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़:सीओ के आदेश पर महिला समेत पांच आरोपियों पर FIR दर्ज
रामपुर में एक महिला अधिवक्ता से चेंबर में मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने करीब दो हफ्ते पहले हुई इस घटना में महिला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई सीओ सिटी के आदेश पर की गई। उधर आरोपियों ने अपने ऊपर लगे मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गम्भीर आरोप को लेकर बताया आरोप गलत है पुलिस जांघ पर भरोसा है। महिला चेंबर के निकट अन्य अधिवक्ता भी हैं पुलिस जांघ पर पूरा भरोसा है थाना सिविल लाइन के ज्वालानगर निवासी महिला अधिवक्ता ने बताया कि 15 सितंबर को वह अपने चेंबर में काम कर रही थीं। इसी दौरान गंगापुर निवासी मिथलेश सैनी अपने बेटे दीपक, दामाद और कुछ अन्य लोगों के साथ उनके चेंबर में घुस आईं। आरोप है कि सभी ने उनके साथ मारपीट की और दो लोगों ने छेड़छाड़ भी की। महिला के शोर मचाने पर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने पहले पुलिस से शिकायत की, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीओ सिटी से गुहार लगाई, जिसके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर सीओ सिटी ने कहा है कि मामले की जांच के जा रही है पीड़िता के शिकायती पत्र पर जांच करवाई गई और उसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए रिपोर्ट दर्ज हो गई है अब पुलिस तफ्तीश में पता चलेगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही है आ गलत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)