मिर्जापुर में रक्तदान शिविर लगा:नगर पालिका अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया, बोले- ये मानवता की सेवा

Sep 27, 2026 - 17:46
0
मिर्जापुर में रक्तदान शिविर लगा:नगर पालिका अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया, बोले- ये मानवता की सेवा
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने की। नगर पालिका अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महान माध्यम है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का अभिनंदन किया और सक्षम लोगों से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण सोहन लाल श्रीमाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आने वाले समय में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित करने में संस्था को सहयोग देने की बात कही। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर में सुनीता, रविशंकर, कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, संध्या, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरी, राजेश कुमार, नागेश्वर तिवारी, विशाल श्रीवास्तव व सुनील मोदनवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी, अभिषेक साहू, आशुतोष, आकाश, विनय, अक्षत, शशांक, आदित्य और देवव्रत साहू सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे। रक्तदाताओं में प्रद्युम्न बरनवाल, कमलेश मोदनवाल, रितेश केशरी, जयशंकर जायसवाल, गणेश कुमार, आदित्य बरनवाल, बाल गोविंद, मुकेश गुप्ता, नितेश पांडेय और अंकित उपाध्याय समेत अन्य रक्तवीरों ने सहभागिता की। शिविर में मंडलीय रक्तकोष टीम का भी सहयोग रहा। ट्रस्ट ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User