मिर्जापुर पुलिस ने 12 घंटे में 22 आरोपियों को पकड़ा:'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाकर 15 वारंटी, 1 फरार और 6 अन्य अभियुक्तों को जेल भेजा
मिर्जापुर। अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ जनपद पुलिस ने रविवार को 12 घंटे का विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ चलाया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चले अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 15 वारंटी, एक वांछित और छह अन्य अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध की रोकथाम के साथ ही वांछित, वारंटी और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की धरपकड़ करना रहा।
थानावार कार्रवाई में जिगना पुलिस ने 4 वारंटियों, विंध्याचल और कोतवाली देहात पुलिस ने 3-3 वारंटियों तथा कछवां पुलिस ने 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली शहर, पड़री और लालगंज पुलिस ने 1-1 वारंटी को पकड़ा। इसके अलावा चुनार थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। कोतवाली कटरा और अदलहाट से 1-1 तथा राजगढ़ और अहरौरा थाना क्षेत्रों से 2-2 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)