मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ BHU में विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने MMV तिराहे पर फूंका पुतला,बोले-तत्काल इस्तीफा दे

Sep 26, 2026 - 19:00
0
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ BHU में विरोध:सपा कार्यकर्ताओं ने MMV तिराहे पर फूंका पुतला,बोले-तत्काल इस्तीफा दे
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे राजनीतिक और चुनावी विवाद के बीच बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया। NSUI-BHU ने आर्ट्स फैकल्टी में प्रदर्शन किया, जबकि समाजवादी छात्र सभा, BHU महिला महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया। NSUI-BHU ने लगाए गंभीर आरोप प्रदर्शन के दौरान NSUI छात्र कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, मतदाता सूची से जुड़े सवालों और चुनाव आयोग की पारदर्शिता को लेकर विरोध दर्ज कराया। संगठन ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की जांच और चुनाव आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। BHU में समाजवादी छात्र सभा का पुतला दहन दूसरी ओर, समाजवादी छात्र सभा, BHU ने महिला महाविद्यालय चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। छात्र संगठन ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित तथ्यों को सार्वजनिक करने और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। समाजवादी छात्र सभा ने सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सूचनाएं सार्वजनिक किए जाने की मांग भी की। संगठन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी जनता के सामने आने से लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनभागीदारी और जवाबदेही मजबूत होगी। इस्तीफे की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी सपा नेता हिमंशु ने कहा - मुख्य निर्वाचन आयुक्त से अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जवाबदेही तय करने और पद से इस्तीफा देने की मांग की। संगठन ने कहा कि यदि उसकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User