पंचवईया मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ मंजूर:पौराणिक मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, कार्यदायी संस्था ने शुरू किया डीपीआर का काम

Sep 26, 2026 - 19:00
0
पंचवईया मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 1.20 करोड़ मंजूर:पौराणिक मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण, कार्यदायी संस्था ने शुरू किया डीपीआर का काम
बदायूं के बसईया खेड़ा ललभुजिया गांव स्थित पौराणिक पंचवईया मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने 1.20 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। शनिवार दोपहर 2 बजे कार्यदायी संस्था CDS के अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने मौजूदा स्थिति की जानकारी जुटाकर डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। मंदिर परिसर का किया निरीक्षण कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर प्रस्तावित निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और जरूरत के मुताबिक कार्यों का विवरण जुटाया। डीपीआर तैयार होने के बाद विकास कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद है। पौराणिक स्थल को भी नया रूप दिया जाएगा। भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर अधिकारियों से प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की कोशिशों के बाद मंदिर के विकास के लिए बजट मंजूर हुआ है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार विकास के साथ विरासत और आस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है। स्थानीय लोगों ने पहल का स्वागत किया मंदिर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के लिए बजट मंजूर होने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। लोगों का कहना है कि विकास कार्य पूरे होने के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User