अमरोहा के हस्तकरघा उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने पर जोर:मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी संग इकाइयों का भ्रमण कर दिए निर्देश

Sep 27, 2026 - 18:03
0
अमरोहा के हस्तकरघा उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचाने पर जोर:मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी संग इकाइयों का भ्रमण कर दिए निर्देश
मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के साथ अमरोहा में हस्तकरघा और ओडीओपी रेडीमेड गारमेंट्स इकाइयों का दौरा किया। उन्होंने 'मेड इन अमरोहा' उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। रविवार दोपहर दो बजे मंडलायुक्त ने अमरोहा के 'द क्लोदिंग वर्ल्ड' और नौगावां सादात के 'रोशन हैंडलूम' का भ्रमण किया। उन्होंने यहां हस्तकरघा व रेडीमेड उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और बेडशीट निर्माण प्रक्रिया देखी।उन्होंने अधिकारियों को अमरोहा की हस्तकरघा विरासत को बढ़ावा देने, स्थानीय कारीगरों व निर्माताओं को सहयोग देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अमरोहा, सहायक प्रबंधक उद्योग सहित मंजीत सिंह छाबड़ा, रिंकल छाबड़ा, बाबू खान अंसारी, चंद्र मोहन गुप्ता, गिरीश बंसल, दर्पण बंसल, प्रधान सतनाम सिंह बख्शी, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, रमेश विरमानी और हाफिज मोहम्मद फरमान जैसे उद्यमी व कारीगर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User