पीडीए ने छह जगह अवैध निर्माण सील किए:पढ़िला, माधोपुर और कमलानगर रोड पर कार्रवाई; शिव पूजन पैलेस बारात घर भी सील

Nov 23, 2026 - 22:55
0
पीडीए ने छह जगह अवैध निर्माण सील किए:पढ़िला, माधोपुर और कमलानगर रोड पर कार्रवाई; शिव पूजन पैलेस बारात घर भी सील
प्रयागराज शहर और आसपास के इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को पीडीए की जोन-6 की प्रवर्तन टीम ने अलग-अलग छह स्थानों पर सीलबंदी की कार्रवाई की। इसमें पढ़िला, माधोपुर और कमलानगर रोड क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माणों को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान एक बारात घर को भी सील किया गया। पीडीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार 23 नवंबर को जोन-6 के अंतर्गत अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान सबसे पहले जैतवार डीह, पढ़िला स्थित महादेव रोड पर राम पाल यादव के निर्माण के खिलाफ सीलबंदी की कार्रवाई की गई। इसी क्षेत्र में डीके सिंह के निर्माण को भी सील किया गया। इसके अलावा थरवई रोड स्थित माधोपुर में दीपू यादव के निर्माण पर पीडीए की टीम ने सील लगाई। वहीं, पढ़िला महादेव रोड स्थित शिव पूजन पैलेस बारात घर को भी सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पीडीए की टीम कमलानगर रोड पहुंची। यहां स्माइलगंज क्षेत्र में भूपेश सिंह के निर्माण को सील किया गया। इसके साथ ही कमलानगर रोड पर दिलावर सिंह के निर्माण के खिलाफ भी सीलबंदी की गई। इस तरह एक ही दिन में पीडीए ने छह स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को सील किया। अभियान के दौरान पीडीए के अवर अभियंता श्याम कृष्ण राय, सुपरवाइजर और प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम मौजूद रही। टीम की उपस्थिति में सभी छह स्थानों पर सीलबंदी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। पीडीए की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली मची है। प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर सीलबंदी और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User