पीलीभीत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद, 7 डिग्री तक गिरा पारा
पीलीभीत में तीन दिनों से हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। जिले में लगातार बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। शहर के निचले इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गई हैं। कई स्कूलों के परिसर और कक्षाओं में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। रास्तों पर जलभराव और गड्ढों से हादसों का डर था, इसलिए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया।
लगातार बारिश और हवाओं के कारण जिले के तापमान में गिरावट आई है। पिछले तीन दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस कम होकर 26 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)