संविदा लाइनमैन पेड़ से गिरा, गंभीर घायल:फर्रुखाबाद में हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Sep 28, 2026 - 08:08
0
संविदा लाइनमैन पेड़ से गिरा, गंभीर घायल:फर्रुखाबाद में हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा, लोहिया अस्पताल में भर्ती
फर्रुखाबाद में हाई टेंशन लाइन ठीक करते समय एक संविदा लाइनमैन पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार शाम को हुई। जहानगंज थाना क्षेत्र के बहोरा गांव निवासी नरेंद्र सिंह (33) जरारी बिजली केंद्र पर संविदा लाइनमैन हैं। रसीदापुर तिराहा पर शीशम के पेड़ की टहनी 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से छू रही थी, जिससे बिजली सप्लाई ठप थी। नरेंद्र ने बताया कि शटडाउन लेने के बाद वह पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहे थे। टहनी को नीचे गिराने के लिए पैर मारते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग ने उन्हें लाइन ठीक करने के लिए सीढ़ी नहीं दी थी। साथियों ने घायल नरेंद्र को कमालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से नरेंद्र को फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर वैभव यादव ने उनका इलाज शुरू किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User