प्रयागराज में बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस:धूप के साथ छाए बादल, बारिश थमते ही तापमान में बढ़ोतरी
प्रयागराज में तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद प्रयागराज में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार शाम से बारिश थमने के बाद सोमवार सुबह हल्की धूप निकली। इसके साथ ही आसमान में बीच-बीच में काले घने बादल भी छाए रहे। धूप और बादलों की वजह से उमस बढ़ गई है और लोगों को फिर से चिपचिपी गर्मी महसूस होने लगी है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। तेज हवाओं के चलते सुबह और शाम हल्की ठंडक भी महसूस हो रही थी। लेकिन अब बारिश रुकने के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। धूप निकलते ही बढ़ी उमस सोमवार सुबह से ही कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए हैं। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ रही है। हवा में नमी होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान जहां मौसम ठंडा हो गया था, वहीं अब एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। तापमान में फिर बढ़ोतरी के आसार मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम में इसी तरह बदलाव बना रह सकता है। कुछ समय के लिए धूप निकलने के बाद बादल छा सकते हैं। बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। धूप तेज होने पर उमस भरी गर्मी और बढ़ सकती है। पिछले तीन दिनों की बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट आई थी। तेज हवाओं के कारण मौसम ठंडा और सुहाना हो गया था। अब बारिश रुकने के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ने और उमस भरी गर्मी लौटने के आसार हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)