पुलिस स्टीकर लगी कार से युवक के अपहरण की कोशिश:संभल में ग्रामीणों ने 4 लोगों को पकड़ा, पत्नी ने मारपीट कर अगवा करने का लगाया आरोप

Sep 27, 2026 - 19:59
0
पुलिस स्टीकर लगी कार से युवक के अपहरण की कोशिश:संभल में ग्रामीणों ने 4 लोगों को पकड़ा, पत्नी ने मारपीट कर अगवा करने का लगाया आरोप
संभल में एक युवक को कार में डालकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि पुलिस का स्टीकर लगी कार से आए चार लोगों और एक महिला ने गांव के चौक पर सुभाष के साथ मारपीट की और उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमतनगर गांव की है। चौक पर मारपीट के बाद कार में डालने का आरोप यह गांव जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 12 किलोमीटर दूर है। सुभाष की मां राधा ने रविवार सुबह गांव के परसादी पुत्र शिब्बी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। सुभाष की पत्नी संजो का आरोप है कि परसादी उसे परेशान करता है और गाली-गलौज करता है। संजो के मुताबिक, दोपहर में परसादी ने चंदौसी से चार युवकों और एक महिला को बुलाया। आरोप है कि इन लोगों ने गांव के चौक पर सुभाष के साथ मारपीट की और उसे कार में डालकर ले जाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस स्टीकर लगी कार से पहुंचे थे युवक ग्रामीणों के मुताबिक, युवक जिस कार से आए थे, उसका नंबर UP 38 X 6169 है। कार के पीछे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। ग्रामीणों ने पकड़े गए चारों युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीण करण सिंह ने आरोप लगाया कि सुभाष को मारपीट कर कार में ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि गांव के युवकों के समय पर पहुंचने से बड़ी घटना टल गई। सुभाष बोला- चौक पर शुरू कर दी मारपीट पीड़ित सुभाष ने बताया कि वह गांव के चौक पर खड़ा था। इसी दौरान कार से चार-पांच लोग आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे कार में डालकर ले जाने लगे। सुभाष ने बताया कि वह इन लोगों को पहले से नहीं जानता था। उसका कहना है कि गांव में एक व्यक्ति के यहां विवाह कार्यक्रम था और उसी के माध्यम से बाहर के लोगों को मारपीट के लिए बुलाया गया था। पत्नी ने चाकू के निशान होने का भी आरोप लगाया सुभाष की पत्नी संजो ने बताया कि गांव के परसादी से रास्ते से हटने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार की ओर से थाने में शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा मौके पर गया था और उसने सुभाष को मारपीटते हुए कार में डालते देखा। इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी। संजो का आरोप है कि मारपीट में सुभाष के हाथ पर चाकू के निशान भी आए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परसादी की बेटी घर आई हुई थी और उसी ने बाहर से लोगों को बुलाया था। पुलिस बोली- दोनों पक्ष एक ही परिवार के शाम करीब 6:40 बजे थाना प्रभारी नरेशपाल सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। उनके मुताबिक, सुभाष का ताऊ रास्ते में लेटा हुआ था। वहां से हटने के लिए कहने पर विवाद हुआ और इसके बाद मारपीट हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिकायत मिलने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User