मऊ में 28 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला:सुपरवाइजर से लेकर मशीन और ट्रेनी ऑपरेटर तक के पदों पर होगा चयन
मऊ में 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से यह मेला सुबह 10:30 बजे राजकीय आईटीआई परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय में लगेगा। इसमें निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इन कंपनियों में मिलेगी नौकरी जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पांडेय ने बताया कि सिग्मा स्टाफिंग सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड वेयरहाउस सुपरवाइजर के 15 पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कार्यस्थल गौतम बुद्ध नगर होगा। गतिमान एग्रोफॉरेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस एग्जीक्यूटिव और ग्रुप लीडर के पदों पर चयन करेगी। इन पदों के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह होगा। कार्यस्थल आजमगढ़, खलीलाबाद और गोरखपुर रहेगा। ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक कंपनी एरिया सेल्स मैनेजर और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए स्नातक पास अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 25,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। कार्यस्थल मऊ रहेगा। श्री गणेश कंस्ट्रक्शन मैनपावर सर्विस इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों को मशीन ऑपरेटर के पद पर चयनित करेगी। इस पद के लिए 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। कार्यस्थल भोपाल होगा। ऑपरेटर के पदों पर भी भर्ती एकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम लिमिटेड असेंबली लाइन ऑपरेटर के पद पर 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देगी। वहीं, विजन इंडिया एवं सब्रोस लिमिटेड ट्रेनी ऑपरेटर के पदों पर 18 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर चयन करेंगी। इन पदों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कार्यस्थल गौतम बुद्ध नगर और नोएडा रहेगा। पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से निर्धारित तारीख और समय पर रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)