सभी सरपंचों को साथ लेकर चलने और समस्याओं को शासन तक पहुंचाने का संकल्प
पंचायत समिति में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत रोण के सरपंच प्रवीण मीणा को सर्वसम्मति से सरपंच संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक में प्रधान रिंकू मीणा, पूर्व प्रधान मानवेन्द्रसिंह, बाबूलाल बैरवा, पूर्व सरपंच खड़गेन्द्रसिंह, सत्येन्द्रसिंह, सहकारी समिति रजोपा के अध्यक्ष जोधराज नागर, पूर्व सरपंच बिरधीलाल मीणा और इटावा की ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल रहे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंचों का स्वागत कर पंचायतों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और संघ के कार्यों को सुचारू चलाने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष पद के लिए रोण के सरपंच प्रवीण मीणा का नाम प्रस्तावित करने पर सभी सदस्यों ने समर्थन कर सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष बनने पर प्रवीण मीणा ने कहा कि वे अध्यक्ष पद को सम्मान नहीं, बल्कि सेवा की जिम्मेदारी मानते हैं। संघ में सबको साथ लेकर चलेंगे। जिस गांव की जो समस्या होगी, उसे अपनी समस्या मानकर समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उनका संकल्प इटावा की सभी पंचायतों को मजबूत कर हर सरपंच की आवाज शासन तक पहुंचाना है। सभी सरपंचों के सहयोग से पंचायतों में विकास कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने भी प्रवीण मीणा को बधाई दीं। जनसेवा और पंचायतीराज से जुड़ा रहा है परिवार प्रवीण मीणा का परिवार लंबे समय से पंचायतीराज, सहकारिता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उनके दादा स्व. जीवनलाल मीणा ने गांव में सहकारिता के क्षेत्र में सहकारी समिति की स्थापना की थी। उनके बड़े पिता सूरजमल मीणा ग्राम पंचायत फुसोद, डूंगरली और शहनावदा में सरपंच रहे हैं। उनके पिता स्व. बजरंगलाल मीणा किसान नेता और कोटा के उपजिला प्रमुख भी रहे। अपने गांव को नई ग्राम पंचायत बनाने के लिए उन्होंने प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सहयोग से ग्राम पंचायत रोण का गठन हुआ। वर्तमान में वे पीपल्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)