पिता का साया छिनने के बाद रुकी थीं शादियां:गोरखपुर की 101 गरीब बेटियों की धूमधाम से आएगी बारात, सुधा मोदी ने उठाया जिम्मा

Nov 27, 2026 - 05:59
0
पिता का साया छिनने के बाद रुकी थीं शादियां:गोरखपुर की 101 गरीब बेटियों की धूमधाम से आएगी बारात, सुधा मोदी ने उठाया जिम्मा
गोरखपुर की रहने वाली मुस्कान एक दिव्यांग लड़की हैं, सिर पर पिता का साया नहीं है। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में मां को जवान बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। इसी तरह पिता की मौत के बाद एक ही घर की दो बहनों की शादी पैसों की वजह से रुक गई थी। नई दिशा फाउंडेशन की संस्थापिका और समाजसेवी सुधा मोदी की पहल से ऐसी 101 बेटियों की शादी धूमधाम और पूरे सम्मान के साथ कराई जाएगी। उनकी तरफ से 29 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जाएगा। जिससे बेटियों की नए और बेहतर जीवन की शुरुआत होगी। हर बेटी को जरूरत के सभी सामान दिए जाएंगे। मजदूरी करके घर चलाती मां बेलघाट की रहने वाली दिव्यांग मुस्कान के सिर पर पिता का साया नहीं है। पैर से ठीक से न चल पाने की वजह से वह कहीं काम भी नहीं कर सकती थी। परिवार में मुस्कान की मां, 3 बहनें और एक छोटा भाई है। घर में कोई कमाने वाला न होने की वजह से आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। मां जैसे- तैसे लोगों के घर मजदूरी करके घर मुश्किल से चलाती है। दूसरी ओर घर की बड़ी बेटी की दिव्यांग होने और आर्थिक तंगी से उसकी शादी का चिंता सता रहा था। एक दिव्यांग लड़के से शादी की बात तो चल रही थी। लेकिन डेट फिक्स करने से पहले मां को सोचना पड़ रहा था। 10 मेहमानों को खिलाने का व्यवस्था भी उसके लिए भारी था। लगभग एक महीने पहले नई दिशा फाउंडेशन को किसी ने उस परिवार के बारे में बताया। संथापिका सुधा मोदी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद वो खुद परिवार से मिलने पहुंची। बातचीत करके शादी के लिए तैयार किया। जिसके बाद मुस्कान और उसकी मां दोनों बहुत भावुक हो गए। मुस्कान ने बताया कि पैरों से दिव्यांग और घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कभी सोचा नहीं था कि मेरी शादी भी इतनी धूम- धाम से हो सकती है। लेकिन जिस दिन सुधा मैम मेरे घर आई और चुनरी ओढ़ा कर छेका किया उस दिन लगा कि में भी एक सामान्य लड़की की तरह अपनी नए जीवन की शुरुआत कर सकती हूं। तीन बेटियों के शादी का चिंता दूर हुआ इसी तरह गोरखपुर शहर की ही रहने वाली धीरज और जानकी भी स्थिति है। उनके भी पिता इस दुनिया में नहीं हैं। तीन बहनें और एक भाई जो पैरालाइज है। दूसरे नंबर की बहन जानकी एक दुकान पर सेल्स गर्ल की नौकरी करती है। उसी की कमाई से परिवार का खर्च चलता है। रहने को ढंग का छत नहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार और बेटियों के जवान होने के बाद शादी की चिंता मां को सताए जा रही थी। दोनों बेटियों का इंगेजमेंट हो गया था लेकिन खर्च की व्यवस्था न होने की वजह से शादी रुकी हुई थी। सुधा मोदी ने बताया कि जब उनकी टीम बच्चियों के घर पहुंची और बताया कि उनकी शादी की जिम्मेदारी संस्था की है तो यह सुनते ही मां के आंखों में आंसू आ गए। वह फूट- फूट कर रोने लगी। वे तुरंत सामूहिक विवाह में दोनों बेटियों के हाथ पीले करने को तैयार हो गई। सुधा मोदी ने तीसरी बेटी की शादी करवाने का वादा किया है। दोनों बहनों के चेहरे खिले दोनों बहनों का कहना है कि हर लड़की की तरह हमारा भी सपना था कि हमारी शादी अच्छे से हो, जैसे बाकी लड़कियों की होती है। लेकिन घर की हालत देखकर ऐसा लगता था कि हमारी किस्मत में ये सब नहीं है। उन्होंने कहा कि सुधा मैम ने हमारे मां की चिंता दूर कर दी है। हमारा सपना भी पूरा होने वाला है। इससे बड़ी बात हमारे लिए क्या हो सकती है। इसी तरह पूरी 101 कन्याएं जो नई दिशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली सामूहिक विवाह में शामिल होंगी, किसी न किसी तरह से परेशान हैं। परिवार ही स्थिति ठीक न होने की वजह से धूमधाम से विवाह करने का सपना भी नहीं देख सकती थी। लेकिन नई दिशा फाउंडेशन उनके लिए एक उम्मीद बनकर आई है। जरूरत की सभी सामान देकर करती विदा सुधा मोदी के प्रयास से न सिर्फ बेटियों की शादी करवाई जाती है बल्कि उनके जरूरत के हर सामान शादी का जोड़ा, बेड, आलमारी, सोफा, गहने, दूल्हा- दुल्हन के कपड़ें सहित अन्य घरेलू सामान भी विदाई में दी जाती है। जिससे उनका घर अच्छे से बस सके। एक जरूरतमंद की मदद से शुरू की पहल सुधा मोदी ने बताया कि करीब 10 साल पहले उनके पास काम करने वाली गोरखनाथ की शशि की जब शादी तय हुई तो उसने मदद मांगी। उस समय उन्होंने सिर्फ एक बेटी के लिए मैरेज हॉल बुक करके उसके धूमधाम से शादी की। उसकी खुशी देखकर सुधा मोदी के मन को बहुत तसल्ली मिली और तबसे ही उन्होंने ठान लिया कि उनसे जितना हो सकेगा उतना गरीब बेटियों की शादी में मदद करेंगी। तब से ही हर साल कुछ न कुछ जरूतमंदों की शादी करना शुरू किया और आज तक यह परंपरा चलती आ रही। पूरे रस्मों के साथ शादी के बंधन में बंधते जोड़ें सामूहिक विवाह में होने वाली इस शादी में हल्दी, मेहंदी से लेकर हर एक रस्म निभाई जाती है। दूल्हों की टोली एक साथ गाजे- बाजे के साथ बारात लेकर विवाह स्थल पहुंचती है। जहां पूरे रीति- रिवाज से शादी संपन्न होती है। सुधा मोदी खुद बेटियों का कन्यादान करती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User