शादी का झांसा देकर युवती के अश्लील वीडियो बनाए:मुरादाबाद के कुंदरकी में मैरिज करने से किया इंकार, केस दर्ज

Nov 11, 2026 - 10:48
0
शादी का झांसा देकर युवती के अश्लील वीडियो बनाए:मुरादाबाद के कुंदरकी में मैरिज करने से किया इंकार, केस दर्ज
कुंदरकी थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने खुद को राहुल बताकर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। बाद में उसकी असलियत सामने आने पर युवक और उसके भाई ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। उसने अपना नाम राहुल बताया था। युवती के मुताबिक, युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बना लिए। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक का असली नाम राहुल नहीं, बल्कि इमरान है। इसके बाद आरोपी इमरान और उसके भाई फैज ने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन और शादी की शर्त मानने से इनकार कर दिया तो इमरान ने उससे बातचीत बंद कर दी और शादी करने से भी मुकर गया। युवती ने आरोपी के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवती ने मंगलवार देर रात कुंदरकी थाने पहुंचकर शिकायत दी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर इमरान और उसके भाई फैज खान के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User