सपा विधायक राहुल लोधी डीजे पर नाचे,VIDEO:PDA से जुड़ा गाना बज रहा था, हरचंदपुर MLA ने लगाए ठुमके
रायबरेली में हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल लोधी का डीजे पर डांस करते हुए 36 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नाचते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो हरचंदपुर विधानसभा के सतांव इलाके में एक पार्टी कार्यकर्ता के तिलक समारोह का है। समारोह में 2027 के विधानसभा चुनाव और PDA से जुड़ा गाना बज रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद राहुल लोधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचकर उनके सुख में शामिल होना वे अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपनों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में मौज-मस्ती करना गलत नहीं है। वीडियो को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)