सुल्तानपुर जेल में एसपी ने खुद खाया खाना:पीएसी जवानों की व्यवस्थाएं भी परखीं, मेस में भोजन की गुणवत्ता जांची

Sep 27, 2026 - 23:01
0
सुल्तानपुर जेल में एसपी ने खुद खाया खाना:पीएसी जवानों की व्यवस्थाएं भी परखीं, मेस में भोजन की गुणवत्ता जांची
सुल्तानपुर एसपी विनीत जायसवाल रविवार रात करीब 8 बजे के बाद अचानक जिला जेल पहुंचे। उन्होंने पीएसी जवानों के ठहरने की व्यवस्था, वॉशरूम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मेस में पहुंचकर तैयार भोजन की गुणवत्ता परखी। एसपी ने खुद भोजन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कारागार अधीक्षक और सीओ सिटी भी उनके साथ मौजूद रहे। कमरों से वॉशरूम तक किया निरीक्षण एसपी की गाड़ी जैसे ही जेल परिसर के बाहर पहुंची, जेल प्रशासन में हलचल मच गई। एसपी ने जेल में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले पीएसी जवानों के ठहरने के लिए आवंटित कमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों की व्यवस्था देखने के साथ वॉशरूम का भी जायजा लिया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मेस में खुलवाए भोजन के बर्तन, खुद चखा खाना निरीक्षण के बाद एसपी मेस पहुंचे। उन्होंने तैयार भोजन के एक-एक बर्तन को खुलवाकर भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता देखी। स्टाफ को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने स्वयं भोजन किया। मेस के बाहर अलग से टेबल और तीन कुर्सियां लगाई गई थीं, जहां एसपी ने कारागार अधीक्षक और सीओ सिटी के साथ भोजन किया। पीएसी जवानों से सीधे संवाद एसपी ने पीएसी आरक्षियों से बातचीत कर उनके रहने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके रहने और भोजन समेत जरूरी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जेल अधीक्षक से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा इसके बाद एसपी ने जेल अधीक्षक से मुलाकात कर पीएसी बल के ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीएसी जवानों के ठहरने, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, जेल अधीक्षक, जेलर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User