सुल्तानपुर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा:सीताकुंड घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी: खतरे के निशान से 2 मीटर नीचे, डीएम ने किया निरीक्षण
सुल्तानपुर में गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शहर के सीताकुंड घाट पर नदी का पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव के इंतजाम किए हैं। डीएम इंद्रजीत सिंह ने शनिवार शाम सीताकुंड घाट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के मुताबिक शनिवार सुबह 8 बजे गोमती का जलस्तर 81.530 मीटर था। दोपहर 12 बजे यह बढ़कर 81.560 मीटर, शाम 4 बजे 81.620 मीटर और रात 8 बजे 81.650 मीटर पहुंच गया। चेतावनी स्तर 83.73 मीटर और खतरे का स्तर 84.73 मीटर निर्धारित है। जलस्तर बढ़ने के बाद आपदा प्रबंधन के प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। दो दिन बंद रहे स्कूल-कॉलेज ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले में दो दिनों तक स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद रखे गए थे। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रशासन लगातार मौसम और नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। तेज हवाओं से 1074 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त शनिवार को तेज हवाओं और पेड़ गिरने से जिले में 1,074 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। प्रशासन के मुताबिक 21 सब-स्टेशन और 89 ट्रांसफॉर्मर ठीक किए जा चुके हैं। वहीं, सड़कों पर गिरे 100 से ज्यादा पेड़ों को हटाया गया है। 42 मकान क्षतिग्रस्त, मुआवजे की तैयारी डीएम ने बताया कि तेज बारिश और हवाओं के कारण जिले में 42 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं। डीएम ने नदी किनारे न जाने की अपील की मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने लोगों से गोमती नदी के आसपास न जाने को कहा है। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)