सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन शोभायात्रा:रातभर निकली शोभायात्रा, 48 से ज्यादा प्रतिमाएं चौक से सीताकुंड घाट पहुंचीं

Sep 27, 2026 - 07:10
0
सुल्तानपुर में गणपति विसर्जन शोभायात्रा:रातभर निकली शोभायात्रा, 48 से ज्यादा प्रतिमाएं चौक से सीताकुंड घाट पहुंचीं
सुल्तानपुर में शनिवार रात गणपति विसर्जन की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकली शोभायात्रा में रातभर डीजे पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे। समिति पदाधिकारियों के मुताबिक, शोभायात्रा रात में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुबह विसर्जन स्थल सीताकुंड घाट पहुंची। शोभायात्रा चौक से शुरू होकर ठठेरी बाजार, रुद्रनगर, रेलवे स्टेशन रोड, मेडिकल कॉलेज तिराहा, पंचमुखी चौराहा और गुरु नानक देव मार्ग होते हुए सीताकुंड घाट पहुंची। इसमें 48 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण प्रशासन ने महिलाओं और बच्चों से विसर्जन स्थल पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। एसपी समेत अफसरों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था गणपति विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी वृज नारायण सिंह, एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ राघवेंद्र सिंह ने विसर्जन मार्ग का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। एसपी ने अधिकारियों को लापरवाही न बरतने और किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौक पर पूजा व्यवस्था कैंप का उद्घाटन चौक पर गणेश पूजा व्यवस्था कैंप का उद्घाटन एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने किया। गणेश पूजा व्यवस्था समिति के संरक्षक प्रवीन कुमार अग्रवाल की ओर से करीब छह दर्जन पूजा समितियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीजे की तेज आवाज को लेकर उठे सवाल विसर्जन शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठे। दो दिन पहले पूजा समितियों के साथ हुई बैठक में डीजे की तेज ध्वनि को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में डीजे बजता रहा। चार दिन पहले ही नगर कोतवाली में आधा दर्जन डीजे संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, ‘घर सुल्तानपुर फाउंडेशन’ के पदाधिकारी पिछले करीब 15 दिनों से डीजे की तेज ध्वनि पर रोक लगाने को लेकर अभियान चला रहे हैं। इसके बावजूद विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजने को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User