सुल्तानपुर में तूफान-बारिश से कुल 81 मकान गिरे:1,070 में 355 बिजली पोल हो सके ठीक, 38 उपकेंद्र पर अबतक लाइट नहीं

Sep 27, 2026 - 21:03
0
सुल्तानपुर में तूफान-बारिश से कुल 81 मकान गिरे:1,070 में 355 बिजली पोल हो सके ठीक, 38 उपकेंद्र पर अबतक लाइट नहीं
सुल्तानपुर में तीन दिनों तक हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम 7 बजे जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 81 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ा 42 था। बिजली, लोक निर्माण और वन विभाग की टीमें नुकसान को ठीक करने में जुटी हैं। बारिश और तूफान से सीधे तौर पर कोई जनहानि नहीं बताई गई है, लेकिन अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। कादीपुर में सबसे ज्यादा 26 मकान क्षतिग्रस्त प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कादीपुर में 26, लंभुआ में 20, जयसिंहपुर में 18, सदर में 12 और बल्दीराय में 5 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एक दिन में मकानों के नुकसान का आंकड़ा लगभग दोगुना हो गया है। सांप के काटने और करंट से दो मौतें लंभुआ क्षेत्र में सांप के काटने से 11 साल के बच्चे की मौत हुई है। वहीं जयसिंहपुर क्षेत्र में बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक अधेड़ की जान चली गई। प्रशासन के अनुसार इन दोनों मौतों को बारिश और तूफान से हुई प्रत्यक्ष जनहानि में शामिल नहीं किया गया है। 1070 क्षतिग्रस्त पोल में 355 ही ठीक हुए बारिश और तूफान से बिजली के ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिले में 1070 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए थे। 48 घंटे बाद इनमें से 355 पोल ही ठीक हो सके हैं। अभी 715 पोल की मरम्मत बाकी है। 46 उपकेंद्रों की 33 केवी सप्लाई बहाल जिले के सभी 46 बिजली उपकेंद्रों की 33 केवी सप्लाई बहाल कर दी गई है। 197 में से 159 फीडरों की बिजली भी चालू हो चुकी है। वहीं 89 खराब ट्रांसफार्मरों में से 24 को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। 34 मुख्य मार्गों से हटाए गए पेड़ बारिश और तेज हवा से कई सड़कों पर पेड़ गिर गए थे। वन विभाग ने 34 मुख्य मार्गों से पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रशासन के अनुसार किसी भी प्रमुख मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User