ट्रेन में ओवरचार्जिंग का विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट:पेंट्री मैनेजर और साथियों पर मोबाइल तोड़ने, नकदी छीनने और पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप

Sep 27, 2026 - 09:38
0
ट्रेन में ओवरचार्जिंग का विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट:पेंट्री मैनेजर और साथियों पर मोबाइल तोड़ने, नकदी छीनने और पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप
ललितपुर में डॉ. अंबेडकरनगर वीकली एक्सप्रेस (19305) के जनरल कोच में ओवरचार्जिंग के विरोध पर यात्रियों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेंट्री मैनेजर और उसके साथियों ने विरोध करने वाले यात्रियों के मोबाइल छीनकर मारपीट की। मामले में जीआरपी ललितपुर ने पेंट्री मैनेजर नवीन कुमार समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 26 सितंबर को कानपुर में दर्ज हुई एफआईआर को ललितपुर जीआरपी स्थानांतरित किया गया था। पूर्णिया, बिहार निवासी गगन कुमार (19) ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 24 सितंबर 2026 को वह इंदौर से कटिहार जा रहा था। यात्रा के दौरान पेंट्री कर्मचारियों ने तय कीमत से अधिक पैसे लिए। गगन ने इसका वीडियो बनाकर रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत वापस लेने को कहा, माफी के बाद दोबारा वसूली का आरोप गगन के अनुसार पेंट्री मैनेजर नवीन कुमार ने उससे रेल मदद पर की गई शिकायत वापस लेने को कहा। माफी मांगने के बाद गगन ने शिकायत वापस ले ली। आरोप है कि इसके बाद पेंट्री कर्मचारियों ने फिर से तय कीमत से अधिक पैसे वसूलने शुरू कर दिए। गगन ने सहयात्री सत्यम कुमार के साथ दोबारा शिकायत करने की कोशिश की। 1460 रुपये का बिल भरने का दबाव बनाने का आरोप शिकायत के मुताबिक रात करीब 10:45 बजे पेंट्री मैनेजर नवीन कुमार वहां पहुंचा और यात्रियों पर 1,460 रुपये का बिल भरने का दबाव बनाया। यात्रियों ने इसका विरोध किया और घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि गगन और सत्यम के मोबाइल छीन लिए गए और सत्यम के साथ मारपीट की गई। दो आरपीएफ कर्मियों पर भी धमकाने का आरोप गगन ने आरोप लगाया कि इस दौरान दो आरपीएफ कर्मियों ने पेंट्री कर्मचारियों का साथ दिया और यात्रियों को धमकाया। मामले की शिकायत के बाद कानपुर में दर्ज एफआईआर को 26 सितंबर को ललितपुर जीआरपी भेजा गया। इसके बाद जीआरपी ने केस की जांच शुरू कर दी। ललितपुर जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User