विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षा में तीसरे दिन 29,446 परीक्षार्थी शामिल:1,248 ने छोड़ी परीक्षा, नकल करते पकड़ा गया एक परीक्षार्थी रिस्टीकेट
मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं तीसरे दिन भी सकुशल संपन्न हुईं। गुरुवार देर रात मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पालियों में कुल 29,446 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कंट्रोल रूम से दोनों पालियों की व्यवस्थाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन कुल 30,694 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 29,446 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,248 अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने वालों में 7,906 छात्र और 21,540 छात्राएं शामिल रहीं। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 565 छात्र और 683 छात्राएं थीं। पहली पाली में 19,111 परीक्षार्थी हुए शामिल प्रथम पाली में 19,111 और द्वितीय पाली में 10,335 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशेष निगरानी की व्यवस्था की थी। कुलपति ने कंट्रोल रूम से परीक्षा संचालन और व्यवस्थाओं पर नजर रखी। तीन जिलों के केंद्रों का सचल दस्ते ने किया निरीक्षण विश्वविद्यालय की ओर से गठित सचल दस्ते ने मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। उसे विश्वविद्यालय के नियमानुसार रिस्टीकेट कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)