वाराणसी में 28-नवंबर को विशेष लोक अदालत:होगा वाहनों के चालान का निस्तारण, न्यूनतम धनराशि पर करा सकेंगे चालान का निपटारा
यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कटे लंबित वाहन चालानों से परेशान वाहन स्वामियों और चालकों के लिए राहत भरी खबर है। जनपद न्यायालय वाराणसी में आगामी 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को वाहन चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने लंबित मामलों का नियमानुसार न्यूनतम जुर्माना राशि पर समाधान करा सकेंगे। कैसे उठाएं लोक अदालत का लाभ?
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाराणसी की ओर से सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की गई है कि वे 28 नवंबर को जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। न्यायालय परिसर में आमजन की सुविधा और चालान निस्तारण की प्रक्रिया में सहयोग के लिए पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) तैनात रहेंगे, जो लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। संपर्क के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर
किसी भी प्रकार की आवश्यक जानकारी या प्रक्रिया को समझने के लिए आम नागरिक निम्नलिखित पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) से मोबाइल फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं • प्रदीप कुमार वर्मा: 8112810960
• मदन चौहान: 9305727838
• शांता विश्वकर्मा: 9454369138 प्राधिकरण ने जनपद के सभी लोगों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथि पर पहुंचकर अपने बकाया चालानों का निस्तारण कराएं और भविष्य की कानूनी अड़चनों से बचें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)