व्यंजन प्रतियोगिता में नए अंदाज में पेश किए पारंपरिक पकवान:लखनऊ में वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम में महिलाओं कई तरह के व्यजन बनाए

Nov 25, 2026 - 20:39
0
व्यंजन प्रतियोगिता में नए अंदाज में पेश किए पारंपरिक पकवान:लखनऊ में वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम में महिलाओं कई तरह के व्यजन बनाए
लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की ओर से बुधवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक स्वाद के साथ अपनी रचनात्मकता का तड़का लगाया। किसी ने पारंपरिक पकवानों को नए अंदाज में पेश किया तो किसी ने साधारण व्यंजनों को आकर्षक सजावट और खास प्रस्तुति से अलग पहचान दी। स्वाद, खूबसूरती और पाककला का हुनर प्रतियोगिता का आकर्षण रहा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए। किसी ने स्वाद पर ध्यान दिया तो किसी ने सजावट और परोसने के अंदाज से निर्णायकों को प्रभावित किया। व्यंजनों की विविधता और महिलाओं की रचनात्मकता देखने को मिली। देखिए 2 तस्वीरें… इंदू सारस्वत को पहला पुरस्कार प्रतियोगिता में इंदू सारस्वत ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। पूनम श्रीवास्तव और रमा गुप्ता को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया। देवकी पवार, मधुबाला और रागिनी अग्रवाल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, शीला तिवारी ने चना-राजमा-चावल और रेखा अग्रवाल ने चिली राजमा तैयार कर अपनी पाककला का प्रदर्शन किया। महिलाओं को हुनर दिखाने का मंच एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा बाजपेई ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की पाककला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रुचि व हुनर दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मधु माथुर, सचिव अमित शुक्ला, सहसचिव कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलिमा मोहन और डॉ. सरोजनी सक्सेना सहित अन्य सदस्य शामिल हुईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User